JavaScript is required

विक्टोरियाई मानसिक रूप से स्वस्थ कार्यस्थल ढाँचे के बारे में (About the Victorian Mentally Healthy Workplaces) - हिन्दी (Hindi)

लोग अक्सर अपने कार्यस्थल पर बहुत सा समय बिताते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि कार्यस्थल सभी कर्मचारियों के लिए शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से सुरक्षित हों।

फरवरी 2021 में, विक्टोरिया की मानसिक स्वास्थ्य प्रणाली के लिए रॉयल कमीशन ने यह सुझाव दिया कि विक्टोरिया सरकार कार्य-नियोक्ताओं को सुरक्षित कार्यस्थलों का निर्माण करने में मदद देने के लिए दिशा-निर्देशों का निर्माण करे। हमने विक्टोरियाई मानसिक रूप से स्वस्थ कार्यस्थल ढाँचा (ढाँचा) तैयार किया।

यह ढाँचा कार्यस्थल में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को बेहतर बनाने में व्यवयासों के मालिकों, सुपरवाइज़रों, मैनेजरों और कर्मचारियों की सहायता करता है।

यह सारांश ढाँचे के महत्वपूर्ण भागों की व्याख्या करता है। इसका उद्देश्य मानसिक रूप से स्वस्थ कार्यस्थल का निर्माण करने में आपकी मदद करना है। मानसिक रूप से स्वस्थ कार्यस्थल सभी के लिए बढ़िया होता है और व्यवयास के लिए भी अच्छा होता है।

आपको यह कैसे पता चलता है कि कार्यस्थल मानसिक रूप से स्वस्थ है

यदि कार्यस्थल ये 3 बातें करता है, तो आप मानसिक रूप से स्वस्थ कार्यस्थल की पहचान कर सकते हैं:

  • काम के सकारात्मक भागों का प्रसार और उनकी पहचान करता है।
  • कर्मचारियों को शारीरिक, पारिवेशिक और मनोवैज्ञानिक नुकसान से बचाने के लिए कदम उठाता है।
  • कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट के चेतावनी संकेतों की पहचान करता है और शुरुआत में ही उनपर प्रतिक्रिया करता है। लोग भी कार्यस्थल में यह महसूस करते हैं कि उनका समर्थन किया जाता है।

नीचे दिया गया चित्र इस बात के उदाहरण देता है कि यह कैसा दिखाई दे सकता है।

प्रसार करना

  • कर्मचारियों और टीमों को अपनी क्षमताओं का प्रयोग करने में सहायता देना।
  • सीखने के अवसर उपलब्ध कराना।
  • कर्मचारियों को मानसिक रूप से स्वस्थ कार्यस्थल के निर्माण हेतु सहयोग के लिए प्रोत्साहित करना।

रक्षा करना

  • मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पैदा होने वाले खतरों की पहचान और आकलन करना।
  • मनोवैज्ञानिक जोखिमों का आकलन करना और सक्रिय रूप से उनका प्रबंधन करना।
  • कर्मचारियों के पास अपने कार्यों का प्रबंधन करने और उन्हें पूरा करने के तरीके के बारे में इनपुट देने का अवसर होना।

प्रतिक्रिया करना

  • मानसिक तनाव या रोग का अनुभव करने वाले कर्मचारियों की सहायता करना
  • बेहतर स्वास्थ्य एवं कल्याण के परिणामों की संभावना को बेहतर बनाने के किन्हींं चेतावनी संकेतों पर शुरुआत में ही प्रतिक्रिया करना।

Updated