JavaScript is required
decorative block colour teal

Machete ban - माचेटे प्रतिबंध - Hindi - हिंदी

विक्टोरिया में मैशेट्स रखने, साथ ले जाने, इस्तेमाल करने, खरीदने और बेचने में परिवर्तनों के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

विक्टोरिया में मैशेट्स का स्वामित्व, उपयोग, परिवहन, बिक्री और खरीद अवैध है, जबतक कि आप किसी छूट या वैध अनुमोदन के तहत न आते/ती हों। आप कानूनी रूप से 30 नवंबर 2025 तक अपने पास मौजूद किसी मैशेट का निपटान कर सकते/ती हैं।

सीमित अपवाद लागू होते हैं। नीचे सारांश दिया गया है। मैशेट से संबंधित छूटों की एक संपूर्ण सूची गवर्नर इन काउंसिल एक्ज़ेम्प्शन ऑर्डर्स में दी गई है।

मैशेट क्या होता है?

मैशेट एक बड़े आकार का चौड़े-ब्लेड वाला काटने का चाकू होता है।

मैशेट्स आकृति और आकार में अलग-अलग हो सकते हैं। उदाहरणों में नीचे दिए गए चित्र शामिल हैं, लेकिन ये केवल इन तक ही सीमित नहीं हैं।

दंड

1 सितंबर 2025 से विक्टोरिया में मैशेट्स पर प्रतिबंध है। छूट के बिना स्वामित्व में पाए जाने पर निम्नलिखित दंड लागू हो सकता है:

  • अधिकतम 2 वर्षों का कारावास, या
  • $47,000 से अधिक का जुर्माना।

मैशेट का कानूनी रूप से निपटान कैसे करें

मैशेट एमनेस्टी अब उपलब्ध है। आप 30 नवंबर 2025 तक बिना किसी दंड के मैशेट जमा कर सकते/ती हैं।

मैशेट का निपटान करने के लिए:

  • मैशेट को सुरक्षित रूप से पैकेज करें (उदाहरण के लिए, तौलिए या कार्डबोर्ड में लपेटें, तेज धार को ढकें, सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित न हो)।
  • इसे किसी ऐसे पुलिस स्टेशन में ले जाएं, जहाँ मैशेट एमनेस्टी सुरक्षित निपटान डिब्बा उपलब्ध है।
  • पैकेजिंग को हटाएँ और मैशेट को सुरक्षित निपटान डिब्बे में डाल दें। पैकेजिंग को अपने साथ वापिस ले जाएं।

सुरक्षित निपटान डिब्बा खोजें


अपने निकटतम सुरक्षित निपटान डिब्बे को खोजने के लिए नीचे दिए गए नक्शे का उपयोग करें।

छूटें

पारंपरिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्वरूप में छूटें

यदि आप निम्नलिखित साबित कर सकें, तो आपको प्रतिबंध से छूट दी जा सकती है:

  • मैशेट का वास्तविकता में सांस्कृतिक, ऐतिहासिक या पारंपरिक महत्व है (उदाहरण के लिए, यह पीढ़ियों के माध्यम से आता चला गया है या सांस्कृतिक गतिविधियों में इसका उपयोग किया जाता है), और
  • आप वास्तव में किसी मान्य सांस्कृतिक, ऐतिहासिक या पारंपरिक गतिविधि में शामिल हैं (और मैशेट को प्रतिदिन या सामान्य उपयोग के लिए इस्तेमाल नहीं कर रहे/ही हैं)।

यदि आपको वर्तमान में तलवारों या खंजर के लिए सामान्य छूट प्राप्त हैं, तो वह छूट अब मैशेट के लिए भी लागू होगी। उदाहरणों में शामिल हैं: मान्यता-प्राप्त संग्रहालय, कलेक्टर संगठन, ऐतिहासिक या सांस्कृतिक दोहरान संगठन या ऑस्ट्रेलियाई नाइफमेकर्स गिल्ड की सदस्यता।

इस छूट के तहत आप क्या कर सकते/ती हैं

  • घर में मैशेट रखना, बशर्ते आपके या आपके परिवार के लिए इसका सांस्कृतिक, ऐतिहासिक या पारंपरिक महत्व है।
  • किसी सांस्कृतिक समूह या समुदाय से जुड़ी मान्य सांस्कृतिक या पारंपरिक गतिविधि के दौरान मैशेट का उपयोग करना अथवा इसे लाना या ले जाना।

स्वीकृत सांस्कृतिक उपयोग के उदाहरण

  • विक्टोरिया के सामोअन समुदाय में पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन या सांस्कृतिक कार्यक्रम में इस्तेमाल किया जाने वाला एक सामोआन मैशेट (nifo’oti)।
  • विक्टोरिया के पापुआ न्यू गिनी समुदाय के सदस्यों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा बनाने या सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शन में मैशेट का उपयोग।
  • पारंपरिक मेक्सिकन लोक नृत्य में इस्तेमाल किया जाने वाला मैशेट, जिसे लॉस मैशेट्स के नाम से जाना जाता है।
  • विक्टोरिया के लैटिन अमेरिकी समुदायों के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक प्रतीकों के रूप में घरों में सजावटी या उकेरे हुए मैशेट्स का प्रदर्शन।

आप क्या नहीं कर सकते/ती हैं

  • किसी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक या पारंपरिक महत्व के बिना कोई मैशेट रखना।
  • बागवानी, खाना पकाने, शिविर पर जाने या सामान्य रख-रखाव जैसे दिन-प्रतिदिन के कार्यों के लिए इसका इस्तेमाल करना।
  • इसे सार्वजनिक स्थान पर ले जाना, जबतक कि यह किसी मान्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए नहीं है।
  • इसे अपनी कार में रखना, जबतक कि आप किसी सांस्कृतिक गतिविधि के लिए या वहाँ से वापिस यात्रा नहीं कर रहे/ही हैं।
  • आत्म-रक्षा या व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए मैशेट का उपयोग करना अथवा इसे अपने पास रखना।

आपके लिए आवश्यक प्रमाण

आपको यह प्रदर्शित करने में सक्षम होने की आवश्यकता है कि पारंपरिक, ऐतिहासिक या सांस्कृतिक कारणों से आपके पास कानूनी रूप से मैशेट रखने की अनुमति है। उपयुक्त प्रमाण में शामिल हो सकते हैं:

  • किसी समुदाय या सांस्कृतिक समूह की सदस्यता या उससे संबद्धता
  • किसी मान्य सांस्कृतिक कार्यक्रम (जैसे नृत्य कार्यक्रम) में भाग लेना।

महत्वपूर्ण शर्तें

  • मैशेट्स की अनधिकृत पहुंच को रोकने के लिए इन्हें सुरक्षित रूप से संग्रहीत किया जाना आवश्यक है।
  • यदि आप किसी मान्य सांस्कृतिक गतिविधि के लिए एक सार्वजनिक स्थान पर हैं - जब आप मैशेट का उपयोग न कर रहे/ही हों, तो इसे नज़र से दूर और सुरक्षित रूप से छिपाकर रखें।
  • यह सुनिश्चित करें कि मैशेट तक कोई ऐसा व्यक्ति न पहुँच पाए, जिसके पास छूट नहीं है।

क्या आपको छूट प्राप्त नहीं है किंतु मैशेट का उपयोग करने की आवश्यकता है?

यदि आपको छूट प्राप्त नहीं हैं और आपको किसी वैध कारण से मैशेट को अपने पास रखने, उपयोग करने या बेचने की आवश्यकता है, तो आप मुख्य पुलिस आयुक्त से अनुमोदन के लिए आवेदन कर सकते/ती हैं।

मैशेट्स बेचना

विक्टोरिया में मैशेट बेचना गैर-कानूनी है, जबतक कि निम्नलिखित लागू न हो:

  • आपके पास मुख्य पुलिस आयुक्त का आधिकारिक अनुमोदन है और
  • आपके ग्राहक को मैशेट खरीदने के लिए छूट या आधिकारिक अनुमोदन प्राप्त है।

खुदरा विक्रेता अनुमोदन के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं

यदि आप मैशेट्स बेचना चाहते/ती हैं, तो आपको अनुमोदन के लिए मुख्य पुलिस आयुक्त के समक्ष आवेदन करना होगा।

आवेदन करने या और अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: विक्टोरिया पुलिस मुख्य आयुक्त अनुमोदन

बिक्री करना

विक्टोरिया में मैशेट बेचने के लिए खुदरा विक्रेताओं को सख्त कानूनी आवश्यकताएँ पूरी करनी होंगी।

अनुमोदित खुदरा विक्रेताओं के लिए आवश्यक होगा कि वे:

  1. ग्राहक की पात्रता की जाँच करें।
    आपको इस बात की पुष्टि करने की आवश्यकता भी होगी कि ग्राहक के पास या तो:
    • वैध छूट है, या
    • मैशेट रखने के लिए मुख्य पुलिस आयुक्त का लिखित अनुमोदन है।
  1. केवल पात्रतायुक्त ग्राहकों को ही बेचें।
    आप केवल उन्हीं व्यक्तियों या व्यवसायों को मैशेट्स बेच सकते/ती हैं, जो कानूनी छूट मानदंडों को पूरा करते हैं या जिनके पास आवश्यक अनुमोदन है। ध्यान दें: किसी बच्चे को मैशेट बेचना अवैध है।
  1. ग्राहक की पहचान सत्यापित करें और रिकॉर्ड बनाकर रखने के कानूनों का पालन करें।
    अस्त्र नियंत्रण अधिनियम की धारा 5A एवं 5B के तहत पहचान और रिकॉर्ड बनाकर रखने की आवश्यकताओं का अनुपालन करें, जिसमें शामिल हैं: :
    • औपचारिक फोटो पहचान का 1 स्वरूप देखें (जैसे पासपोर्ट या ड्राइवर्स लाइसेंस), या
    • पहचान के 2 अन्य स्वरूप देखें, जैसे जन्म प्रमाण-पत्र, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, हेल्थकेयर कार्ड, राष्ट्रमंडल रियायत कार्ड या मतृतीयक विद्यार्थी पहचान।
  1. सटीक रिकॉर्ड बनाकर रखें।
    प्रत्येक मैशेट बिक्री के लिए, आपको कम से कम 3 वर्षों तक रिकॉर्ड बनाकर रखने होंगे, जिनमें शामिल हैं:
    • बेई गई मैशेट के विवरण (सीरियल नंबर सहित), जिसमें विवरण, पहचान चिह्न या सीरियल नंबर शामिल हैं
    • ग्राहक की पहचान और संपर्क जानकारी
    • ग्राहक के लिए छूट का प्रमाण या मैशेट के स्वामित्व के लिए मुख्य पुलिस आयुक्त का अनुमोदन।

उदाहरण 1: कानूनी बिक्री

एक ग्राहक कृषि-कार्य के लिए मैशेट खरीदना चाहता है। वे कृषि रोजगार के लिए निम्नलिखित प्रकार के स्वीकार्य प्रमाणों में से एक प्रमाण देते हैं:

  • अपने कार्य-नियोक्ता की ओर से एक पत्र, जिसमें एबीएन शामिल है, या
  • एक कृषि व्यवसाय का नाम, या
  • मेल खाता हुआ रोजगार अनुबंध या हालिया पेस्लिप।

यह कृषि छूट को पूरा करने का समुचित प्रमाण है।

आप उन्हें एक मैशेट बेच सकते/ती हैं, बशर्ते आप अपने रिकॉर्ड के लिए उनके दस्तावेज की एक प्रति रखें।

उदाहरण 2: गैर-कानूनी बिक्री

एक ग्राहक मैशेट खरीदने के लिए कहता है। वे:

  • यह नहीं दिखा सकते हैं कि वे किसी मान्य सांस्कृतिक गतिविधि में शामिल हैं, या
  • कृषि में काम करने का प्रमाण देते हैं, और
  • उनके पास मुख्य आयुक्त की लिखित स्वीकृति नहीं है।

आप उन्हें मैशेट नहीं बेच सकते/ती हैं।

Updated